
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट में तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वित औषधिय सगंध पौध एवं पान शोध परियोजना की राष्ट्रीय वार्षिक कार्यशाला का आयोजन आज से होने जा रहा है। “औषधीय, सगंध पौध एवं पान शोध परियोजना” विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक डा. संजय कुमार सिंह, आईसीएआर नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक डा. सुधाकर पांडेय, औषधीय एवं सगंधीय संस्थान आनंद गुजरात के निदेशक डा. मनीष दास सहित लगभग 100 वरिष्ठ वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. संजय पाठक इसके मुख्य आयोजक होंगे। परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ राम सुमन मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक डा. संजय सिंह बतौर मुख्यअतिथि कार्यशाला को संबोधित करेंगे। देश के 26 कृषि विश्वविद्यालय में चल रही परियोजना के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए परीक्षणों के परिणाम तथा नए परीक्षणों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।




