SURYA NEWS INDIA

सीडीओ ने मतदान कार्मिकों की शत प्रतिशत फीडिंग करने का दिया निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज ने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सभी मतदान/मतगणना कार्मिकों हेतु विभाग/कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण अद्यतन शत प्रतिशत फीड करने के निर्देश दिये है।
उन्होंने कहा है कि उक्त कार्य को आज सायं 6 बजे तक मतदान कार्मिकों की शत प्रतिशत फीडिंग कराते हुए यथाशीघ्र अवगत कराना सुनिश्चित किया जाय।

Leave a Comment

error: Content is protected !!