
मिल्कीपुर अयोध्या। थाना खण्डासा क्षेत्र के पीएचसी अमानीगंज में सफाईकर्मी का शव कमरे के अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर पाया गया। पीएचसी में तैनात सफाई कर्मी दीलिप कुमार जब सुबह उसे जागने उसके कमरे पर गए तो वह नहीं उठा, उसको हिलाया बुलाया तब भी कुछ नहीं हुआ क्योंकि उसकी मौत हो चुकी थी। दिलीप कुमार ने घटना की जानकारी सीएचसी अधीक्षक खण्डासा को दी।अधीक्षक ने पीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी थानाध्यक्ष खण्डासा मनोज यादव को दी उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक सफाई कर्मचारी संतोष कुमार पुत्र राम खेलावन निवासी तरौली बाजार थाना कोतवाली इनायत नगर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के पोस्टमार्टम को भेजकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डासा के अधीक्षक आकाश ने बताया कि संतोष कुमार पीएचसी कुमारगंज में सफाईकर्मी के रूप में तैनात था। इससे पहले वह पीएचसी अमानीगंज में तैनात थे। जिसके चलते पीएचसी कुमारगंज बवां से ड्यूटी करने के बाद अमानीगंज चले जा रहे थे। आज सुबह जब सोकर नहीं उठे तो हमारी गली में इतना सफाई के लिए दिलीप ने जागने के लिए गए लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना दे दी गई थी पुलिस कार्यवाही कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुई इसके बारे में कुछ कहा जा सकेगा।




