
कुमारगंज अयोध्या। रविवार की देर शाम लगभग 8 बजे क्रेटा कार से बारात जा रहा वाहन डीजे मे पीछे से टकरा गया नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला निवासी दूधनाथ सिंह 45 की सड़क दुर्घटना में मौके पर मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये, मौके पर पहुची पुलिस जांच मे जुटी है। नगर पंचायत कुमारगंज से जनपद सुलतानपुर के बाबूगंज बाजार थाना शिवगढ रविवार को बारात गई थी। बारात दुर्गापुर कंधईपुर रोड से शिवगढ जा रही थी कि दरपापुर के पास डीजे वाहन से कार मोड पर टकरा गयी। जिसमे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पिठला के दूधनाथ सिह 45 के रूप में पहचान हुई है। बारात कुमारगंज के पास से सुलतानपुर के बाबूगंज बाजार से शिवगढ़ बाजार के लिए अजय यादव के परिवार में जा रही थी। दुर्घटना दुर्गापुर लंभुआ रोड पर कंधईपुर बाजार के पास दरपापुर मार्ग के पास हुई। भीषण सड़क हादसा कार और डी जे की आपसी भिडंत से हुई। डीजे के पीछे से ओवरटेक करने मे कार टकराई जिसके बाद वह पलट गयी। कार सवार तीन अन्य लोग घायल अवस्था में हॉस्पिटल भेजे गए। मृतक दूधनाथ सिंह का शव घटना स्थल पर था जहां डायल 112 मौके पर पहुची। शिवगढ कोतवाल एसबी सिह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है घायलो को अस्पताल भेजा गया है।




