SURYA NEWS INDIA

पूर्व विधायक डा. बृजभूषण मणि त्रिपाठी की मनाई गई पूर्णतिथि

पूर्व विधायक डा. बृजभूषण मणि त्रिपाठी की 23वीं पूर्ण तिथि बुधवार को उनके निज आवास आदिलपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी समेत तमाम लोगो ने स्वर्गीय त्रिपाठी जी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि खब्बू तिवारी ने कहा, डा. त्रिपाठी जी को प्रेरणा स्रोत के रूप में देखा जाता है। आज भी हम लोगो को वे याद आते है। हम लोग उन्ही के बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं। उनकी दी हुई सीख से हम लोग आगे बढ़ रहे है। वे सूझ बूझ और धीर गंभीर नेता थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा समेत कई गणमान्यों ने स्वर्गीय त्रिपाठी जी को याद करते हुए अपने अपने विचार रखे।

श्रद्धांजलि सभा में त्रिपाठी जी के बड़े सुपुत्र व उप सचिव राजेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ मल्ले, छोटे पुत्र देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले, सबसे छोटे पुत्र राकेश मणि त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख कमलेश यादव, पूर्व प्रधान शीतला प्रसाद बाजपेई, बाजार मालिक कुमारगंज विजय कुमार उपध्याय उर्फ अग्गू, कृष्ण केवल मिश्र, भाजपा नेता अजय सिंह प्रधान शत्रोहन तिवारी, वीरेंद्र सिंह ,समरजीत सिंह, विधायक राम चंदर के पुत्र आलोक यादव, प्रमुख प्रत्यासी संतोष सिंह, ओम प्रकाश यादव, घनश्याम तिवारी, प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार द्विवेदी, वीडियो हैरिंगटनगंज अखिलेश मिश् , शंभू नाथ त्रिपाठी समेत भारी संख्या में लोगो ने स्रद्धाली अर्पित की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!