SURYA NEWS INDIA

मशरूम की खेती कर किसान कमाएं मुनाफा

आज कल बाज़ार में मशरुम की बहुत ज्यादा मांग बढ़ गयी है। मशरुम में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन लगभग 80-90 प्रतिशत, कार्बोहाइड्रेट 26-82 प्रतिशत एवं 8-10 प्रतिशत फाइबर होता है जो की शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढाता है स्वास्थ्य ठीक रखता है। मशरुम शरीर में रक्त शर्करा को सन्तुलित करता है, यह हृदय के लिए, मधुमेह के रोगियों, मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए, कैंसर रोधी प्रभाव रोगों में लाभदायक है। मशरुम को उसके पौष्टिक एव अन्य बहुमूल्य गुणों की वजह से रोम देश में फ़ूड ऑफ़ गॉड अर्थात भगवन का भोजन एवं भारत देश में सब्जियों की मल्लिका कहा जाता है। मशरुम की खेती सर्वप्रथम भारत देश से प्रारंभ हुईI किसान मशरुम की खेती बहुत ही कम जगह में करके अच्छा लाभ कमा सकते हैंI मशरुम की सफलतापूर्वक खेती हेतु सर्वप्रथम आपको इसका प्रशिक्षण लेना होगाI प्रदेश में उद्यान विभाग, लखनऊ; मशरुम प्रयोगशाला, अलीगंज, लखनऊ एवं चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर से इसका प्रशिक्षण लिया जा सकता है।

अभिनव यादव (पी०एच०डी–शोध छात्र) आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या

Leave a Comment

error: Content is protected !!