
इसी माह में 19 अप्रैल को है बेटी की शादी
जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 330A पर सोमवार की सुबह लगभग 11:00 बजे बाइक सवार राजकुमार मिश्रा उम्र लगभग 60 साल और उनके छोटे भाई राधे रमण मिश्रा उम्र करीब 55 वर्ष पुत्र आसाराम मिश्रा निवासी शाहगंज पड़री सूबेदार मिश्र का पुरवा बीकापुर थाना इनायत नगर, जो कि हलियापुर अपनी लड़की की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। और वहां से अपने घर की ओर वापस लौट रहे थे और जैसे ही रामगंज स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि एक ई रिक्शा अचानक से बाइक के सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में सड़क के बीचो-बीच दूसरी लाइन में आ गए। और इतने में ही पीछे से कोई अज्ञात वाहन तेजी से बाइक सवारों को टक्कर मार कर निकल गया। जिससे बाइक सवार राजकुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं राधे रमन मिश्रा भी चोटिल हो गए। एक्सीडेंट होते ही आसपास के क्षेत्रीय लोग इकट्ठा हो गए आनंन फानन में भीड़ से किसी ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के द्वारा घायलों को 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पिठला पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने राजकुमार मिश्रा का प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।





