SURYA NEWS INDIA

कुलपति संग छात्रों ने की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सोमवार को सुबह- सुबह सफाई अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में नरेंद्र उद्यान से लेकर मत्स्यकी प्रक्षेत्र मोड़ तक विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, एनएसएस, एनसीसी कैडेट एवं कर्मचारियों ने साफ-सफाई की।


सुबह-सुबह सफाई अभियान के दौरान सभी ने मिलकर सड़क के दोनों बगल जमा घासों की सफाई की और झाड़ू लगाया। नरेंद्र उद्यान, म्यूजियम, पशु चिकित्सा महाविद्यालय के आस-पास की सफाई करने के बाद छात्र-छात्राएं कालिंदी, वरुणा एवं ब्रह्मपुत्र छात्रावास पहुंचे और साफ सफाई की। एनसीसी कैडेटों ने पहले से लगे हुए पौधों को थाला बनाकर सुरक्षित किया। कुलपति ने छात्र-छात्राओं से अपील किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने आसपास के पर्यावरण को भी स्वच्छ रखें। छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन अपने छात्रावास के अगल-बगल की सफाई करनी चाहिए और दूसरों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण साफ-सुथरा होने से तन एवं मन भी स्वस्थ रहता है। सफाई अभियान छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ डी.के. द्विवेदी की देखरेख में चलाया गया। इस मौके पर समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, छात्रावास अधीक्षक, सह छात्रावास अधीक्षक, एनसीसी एवं एनएसएस अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!