SURYA NEWS INDIA

हरे-भरे पौधों से बिखरी विवि कैंपस की खूबसूरती

विश्वविद्यालय को क्लीन एंड ग्रीन कैंपस का मिल चुका है अवार्ड

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कैंपस परिसर को क्लीन एंड ग्रीन बनाए रखने के लिए गुरुवार को एक अनूठी पहल देखने को मिली। विवि परिसर के चारों तरफ कम समय में एक साथ सफाई हो इसके लिए कृषि विवि के कुलपति ने नया तरीका अपनाया। कुलपति ने सफाई अभियान के लिए छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों की टीम को को सात भागों में विभाजित कर सफाई अभियान की जिम्मेदारी सौंप दी। नेपाल, जिम्बाब्वे, श्रीलंका तथा विएनताम के विदेशी छात्र-छात्राओं ने भी सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विवि को क्लीन एंड ग्रीन कैंपस का अवार्ड दिला चुके कुलपति का कहना है कि विवि परिवार का हर एक सदस्य स्वच्छता पर ध्यान दे तो परिसर हमेशा साफ रहेगा। आज विश्वविद्यालय हरा भरा एवं स्वच्छ दिख रहा है जो सभी के सहयोग का परिणाम है। गुरुवार को सुबह-सुबह गेट नंबर एक और दो के साथ-साथ नेहरु लाइब्रेरी, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, बायोटेक्नोलॉजी, मत्सियकी महाविद्यालय, पीएचडी हास्टल की छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों ने एकजुट होकर साफ-सफाई की। इस दौरान सभी ने मिलकर छात्रावासों एवं सड़क के किनारे जमे घासों को साफ किया और झाडू लगाया। इस दौरान एनसीसी एवं एनएसएस की सभी इकाई के छात्र-छात्राओं ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान में समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, इंजीनियर, छात्रावास अधीक्षक, सह छात्रावास अधीक्षक, सुरक्षा अधिकारी, शिक्षक, एनसीसी एवं एनएसएस अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!