SURYA NEWS INDIA

कंपोजिट विद्यालय पूरे गोसाईं में चल रही मस्ती की पाठशाला

अमानीगंज अयोध्या। उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय में ग्रीष्मकालीन सिविल समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बच्चों के लिए मस्ती की पाठशाला बनाई गई है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे गोसाई में समर कैंप का संचालन किया जा रहा है। जिसमें स्कूल के बच्चे बहुत आनंदित मन से प्रतिभा कर रहे हैं। बच्चों के समग्र विकास के लिए विभिन्न क्रियाकलाप योगाभ्यास, डांस, गाने तथा बागवानी कराई जा रही है। बच्चों के भौतिक विकास से नई-नई जानकारियां प्रदान की जा रही हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह अध्यापक निर्मल कुमार व अध्यापिका प्रीति देवी कौशल ने बताया कि समर कैंप में विद्यालय के प्रतिभावान बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है, तथा तरह-तरह की नई चीजें सीख रहे हैं। जैसे योग एवं व्यायाम, खो-खो, फुटबॉल, कंप्यूटर, बेसिक शिक्षा, पर्यावरण, किचन गार्डन, कविता लेखन, के साथ केक, ढोकला, टोमेटो सूप आदि बनाना सीख रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अमानीगंज विकासखंड के विद्यालय में संचालित कैंप की गतिविधियों का निरीक्षण किया जा रहा है खंड शिक्षा अधिकारी अमानीगंज राजेश कुमार ने बच्चों को सभी गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प दिलाया सुचिता पूर्ण संचालन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा लगातार अनुश्रवण के साथ निरीक्षण भी किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!