SURYA NEWS INDIA

सालाना दस से पंद्रह लाख रुपया कमा रहे नाबार्ड से प्रशिक्षित किसान

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकाश बैंक नाबार्ड के सहयोग से ओंकार सेवा संस्थान द्वारा विगत सितम्बर माह मे जनपद के हैरिंगटन गंज,अमानीगंज तथा सोहावल के कुल पचीस किसानो को बिहार स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया वहां से वापस आने के बाद सोहावल के किसान विवेक सिंह, ने मशरूम की खेती शुरू की तथा सालाना पंद्रह से बीस लाख रुपया केवल माधरूम से कमा रहे है। सोहावल के कुल दस किसान विवेक सिंह के नेतृत्व मे विहार मे प्रशिक्षण प्राप्त किये और उसके बाद मशरूम की खेती शुरू की और पूरा गांव आज माधरूम के लिए जाना जाता है कई युवा जो इंजीनियरिंग और प्रबंधन की पढ़ाई किए है वे भी खेती की और आकर्षित हो रहे है। इसी तरह हैरिंगटन गंज के बसवार गाँव के जमुना प्रसाद मौर्या सब्जी की खेती लगभग दो एकड़ मे कर रहे है और सब्जी की खेती से सालाना दस से बारह लाख रुपया कमा रहे है जिसकी बदौलत जमुना की बिटिया कंप्यूटर साइंस मे बी टेक कर रही हैँ और बेटा भी आई आई टी की तैयारी कर रहा हैँ, इसी गांव के प्रगतिशील किसान हरिश्चन्द्र चौरसिया तीन एकड़ मे सब्जी की खेती से सालाना बारह से पंद्रह लाख रुपया कमा रहे हैँ , चौरसिया के खेत मे एक हजार वर्ग फिट मे हैदरोपोनिक सिस्टम लगवाएँ हैँ और उसमे स्ट्राबेरी, रंगीन शिमला मिर्च की खेती कर रहे हैँ। नाबार्ड के जिला विकाश प्रबंधक कमलेश यादव ने आज हैरिंग टन गंज के बसवार कला मे प्रशिक्षण के उपरांत किसानो की प्रगति का आकलन किया तथा किसानो का उत्साहवर्धन भी किया, डी दीं एम खुद एक कृषि वैज्ञानिक हैँ जिसका लाभ किसानो को मिल रहा हैँ, पूरे जनपद से चुनिंदा किसानो को खेती की नयी तकनीकी अपनाने के लिए देश के नामी गिरामी कृषि संस्थानों मे प्रशिक्षण दिलाते हैँ तथा स्वयं उसका मूल्यांकन भी करते हैँ, आज के कार्यक्रम मे जमुना प्रसाद मौर्या, कुलदीप चौरसिया, कुलदीप मिश्रा, शिव प्रसाद यादव, सच्चीदानंद तिवारी, विश्वनाथ चौरसिया सहित अनेको किसान उपस्थित रहे.

Leave a Comment

error: Content is protected !!