
करीब दस हजार भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली बार शुरू किया भंडारा।
अयोध्या।ज्येष्ठ माह चौथे मंगलवार पर क्षेत्र में करीब 300 स्थानों पर जगह-जगह भंडारे चल रहे हैं। महाबली हनुमान के भक्तों द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना की

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के पर कृषि महाविद्यालय में विश्वविद्यालय कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह की अगुवाई में सुंदर कांड पाठ हुआ। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि भंडारे में विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास के छात्र- छात्राएं कर्मचारी अधिकारी समेत पड़ोसी गांव के लोग भी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भंडारे में करीब 5000 बाबा के भक्त पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए।

इसी क्रम में थाना कुमारगंज प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह की अगुवाई थाना मुख्य गेट के समाने अयोध्या रायबरेली ओवर ब्रिज के नीचे बजरंगबली के भक्त कचोरी, सब्जी ओर चावल का प्रसाद ग्रहण किया।
इसके साथ ही मिल्कीपुर, अमानीगंज, खण्डासा, बहादुगंज,पूरवगांव सिधौना, चमनगंज,कुचेरा बाजार, हैरिंग्टनगंज, धर्मगंज देवगांव,सिधारी बाजार समेत क्षेत्र में करीब 300 स्थान पर भंडारे की आयोजन किए गए सुबह 9:00 से ही लोग भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
भंडारे में कहीं पूड़ी सब्जी तो कहीं शरबत कहीं छोला चावल तो कहीं भक्तों ने बूंदी का प्रसाद वितरण किया। उमस भारी भीषण गर्मी में 45 डिग्री तापमान के बीच भी भक्त अपने पथ से नहीं हटे उमेश भरी गर्मी और तेज धूप में ही करीब 10 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कुछ भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण आयोजित किए गए हैं।
पंडित जमुना प्रसाद का कहना है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार को भगवान राम और हनुमानजी की पहली बार मुलाकात हुई थी। तभी से इस महीने में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन वीर बजरंगी की पूजा करने से जीवन की सभी समस्याओं का निवारण होने लगता है।मान्यता है कि बड़े मंगल को हनुमानजी की विधिपूर्वक पूजा करने के साथ-साथ उनके प्रिय भोग भी लगाने चाहिए, इससे तरक्की के योग बनते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।




