SURYA NEWS INDIA

सोना बन चमकी भतीजी, चांदी बनकर चमके चाचा

डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में साइबर लॉ डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले चाचा–भतीजी ने नाम रोशन कर दिया।आपको बता दे की अयोध्या जनपद के तहसील मिल्कीपुर अंतर्गत कुमारगंज निवासी रामचंद्र शुक्ला के पुत्र राजेश चंद्र शुक्ला तथा उनकी पौत्री शिवानी शुक्ला ने साइबर लॉ डिप्लोमा में स्वर्ण पदक तथा रजत पदक हासिल किया। इस महान उपलब्धि से नगर पंचायत कुमारगंज वासियों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

आपको बता दें कि रामचंद्र शुक्ल के बड़े पुत्र अशोक शुक्ला हाई कोर्ट में अधिवक्ता है। उनकी पुत्री शिवानी शुक्ला ने विधि की पढ़ाई में कमाल का प्रदर्शन किया डीएवी पब्लिक स्कूल से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद लगातार बीए एलएलबी, एलएलएम में टॉप करने के साथ ही साइबर लॉ डिप्लोमा की पढ़ाई में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं रामचंद्र शुक्ला के छोटे पुत्र राजेश चंद्र शुक्ला ने भी साइबर लॉ डिप्लोमा में सिल्वर मेडल प्राप्त करते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। शिवानी शुक्ला व राजेश चंद्र शुक्ला रिश्ते में चाचा भतीजी लगते हैं।

अधिवक्ता अशोक शुक्ला के मार्गदर्शन में दोनों ने कानून की पढ़ाई को चुना और इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया। शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी चीफ जस्टिस अरुण भंसाली तथा शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में पदक प्रदान किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!