SURYA NEWS INDIA

जन जन में दिखा ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभियान

अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत क्षेत्र में जगह-जगह वृक्षारोपण का अभियान देखने को मिला जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे अनुसार एक पेड़ मां के नाम का दिखा असर। क्षेत्र में काफी उत्साह के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिल्कीपुर के पाराधमथुआ ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद तिवारी ने ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण कर लोगों को प्रेरित किया। साथ ही गायत्री विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कर छात्रों को पर्यावरण के बारे में बताया और एक वृक्ष मां के नाम लगाने को प्रेरित किया।

शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज प्राथमिक विद्यालय भटपुरा गोपालपुर में वृक्षारोपण अभियान के तहत आज विद्यालय में पौधरोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री नवीन कुमार मिश्र ने पौधों के बारे में जानकारी देते हुए वर्तमान तथा भविष्य में पौधे एक सहायक साधन के रूप में हमारे शारीरिक विकास के लिए अति आवश्यक है इसके महत्व तथा बच्चों को घर-घर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के समस्त अध्यापक तथा छात्र-छात्राएं इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया गया।

ग्राम पंचायत खंडासा में सामाजिक कार्यकर्ता सूरज कौशल द्वारा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प एक वृक्ष मां के नाम को पूर्ण करते हुए पथिकों के सुगमता हेतु सड़क के किनारे आम नीम लीची आदि के वृक्षों को लगाया गया।

एक वृक्ष मां के नाम लगाते हुए पत्रकार सूरज कौशल

Leave a Comment

error: Content is protected !!