
किसानों को खेती के नवीनतम तकनीकी से रूबरू कराना तथा उसके एक मॉडल विकसित करना जिससे अन्य लोग भी प्रेरणा प्राप्त कर सके उपरोक्त कार्य नाबार्ड की प्राथमिकता है ये बाते नाबार्ड के प्रधान कार्यालय मुंबई से अयोध्या पधारे नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक डॉक्टर अजय कुमार सूद ने अपने उद्बोधन में कही । विदित हो कि जनपद के हेरिंगटनगंज विकास खंड की बसवार खुर्द ग्राम पंचायत में प्रगतिशील कृष्ण हरिश्चंद्र चौरसिया तथा राहुल चौरसिया के प्रक्षेत्र में स्थापित हाइड्रोपोनिक इकाई तथा केला रेशा से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी तथा समूह की महिलाओं और किसानों का सम्मान समारोह कार्यक्रम ओंकार सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक अजय कुमार सूद ने महिलाओं के द्वारा केला रेशा से निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया रहा खुशी जाहिर की साथ साथ महिलाओं को और भी आकर्षक उत्पाद तैयार करने की सलाह भी दी ,डॉक्टर सूद जो कि स्वयं कृषि अर्थशास्त्र के वैज्ञानिक है उन्होंने कहा कि अयोध्या विश्वस्तर पर एक पर्यटन तथा आस्था के केंद्र के रूप में विकसित हुआ है यहां पर लाखो की संख्या में श्रद्धालु नित्य प्रति आ रहे है जिससे यहां के लोगो को आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।

प्राकृतिक रेशा से निर्मित उत्पादों की मांग यूरोपीय देशों में बहुत अधिक है तथा वहां पर इन उत्पादों की कीमत भी अच्छी खासी मिलती है ऐसे में हमे इन उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बेचने के लिए अपनी तैयारी करनी होगी । डॉक्टर सूद ने एक हजार वर्ग फीट में स्थापित हाइड्रोपोनिक इकाई का भी अवलोकन किया गया और खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत वर्ष कृषि क्षेत्र में तकनीकी रूप से काफी मजबूत हो चुका है , बढ़ती हुई आबादी को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है जिसमे हाइड्रोपोनिक विधि मददगार सिद्ध हो रही है । नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से पधारे मुख्य महाप्रबंधक पंकज कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि केला के तने रेशा ,तरल खाद ,कंपोस्ट तथा अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार्वकारके महिलाएं एक अनोखा कार्य कर रही है ,इससे इनकी आजीविका सुनिश्चित होगी तथा समाज की अन्य महिलाएं और किसान सीधे तौर पर इसे लाभान्वित होंगे । कार्यक्रम में बसवार कला के प्रगतिशील किसान जमुना प्रसाद मौर्य ,सच्चिदानंद तथा हरिश्चंद्र चौरसिया को स्प्रेयर मशीन देकर उप प्रबंध निदेशक डॉक्टर अजय कुमार सूद के द्वारा उन्नति खेती के लिए सम्मानित किया गया तथा समूह की महिलाओं को सी सी एल का चेक भी प्रदान किया गया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कमलेश यादव ने आजीविका और उद्यम विकास कार्यक्रम ,हाइड्रोपोनिक तथा नाबार्ड के द्वारा जनपद में संचालित अन्य योजनाओं के बारे में उप प्रबंध निदेशक और मुख्य महाप्रबंधक को अवगत कराया तथा आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया । कार्यक्रम में नाबार्ड के उप महाप्रबंधक विनोद कुमार रोहिला , सहायक महाप्रबंधक अनुपम दत्ता तथा रोहित उत्पल ,बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ साथ दर्जनभर से अधिक बैंक के शाखा प्रबंधक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ,उपरोक्त कार्यक्रम नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कमलेश यादव के दिशा निर्देश में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान देवेंद्र प्रताप शुक्ला ,श्रीकृष्ण दुबे, भवानी प्रसाद मौर्य ,वैभव शुक्ला , चंद्र प्रकाश , कुलदीप चौरसिया ,राजेश कुमार ,महेश मिश्र के साथ साथ प्रीति सिंह ,सुनीता शुक्ला ,संगीता मौर्य , अनीता तिवारी ,प्रवेश कुमारी यादव सहित लगभग तीन सौ से अधिक लोग उपस्थित रहे ।




