SURYA NEWS INDIA

DAV पब्लिक स्कूल कुमारगंज में धूमधाम से मनाई गयी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। बच्चे सज -धज कर श्री कृष्णा और राधा की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्री कृष्णा और सुदामा की मित्रता की सुंदर झांकी प्रस्तुत की । नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर अभिनय कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर 6 वीं क्लास तक बच्चे शामिल थे l विद्यालय की प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!