
अयोध्या जनपद के थाना कोतवाली इनायत नगर अंतर्गत चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनटन बाजार स्थित राधा ब्रिक फील्ड के सामने समय लगभग 11:30 बजे महेंद्र सोनी पुत्र प्रेमचंद सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम देवीगंज पन्हौना थाना शिव रतनगंज जनपद अमेठी अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। अचानक गाड़ी नंबर UP33CT3950 डंपर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। सुचना पाकर थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला चौकी इंचार्ज उमेश मिश्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं लाश को शव विच्छेदन हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।मामले की जानकारी जब परिजनों से ली गई तो परिजनों ने बताया की हलियापुर बताकर घर से निकले थे वहां कैसे पहुंचे इसकी जानकारी हमें नहीं है। वहीं युवक की मृत्यु की सूचना पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।




