
मिल्कीपुर अयोध्या। ग्रामीण विकास एवं समृद्धि पहल संस्था गोकुला की ओर से मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र के गोकुला गांव स्थित मां आदिशक्ति मंदिर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने किया। शिविर में 298 मरीजों का अयोध्या आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने नेत्र विकार से ग्रसित लोगों का निशुल्क परीक्षण कर दवाएं तथा परामर्श दिया। शिविर में 11 लोग गंभीर नेत्र रोग मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गये। जिन्हें अस्पताल की शचल वैन से ऑपरेशन हेतु अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीण विकास एवं समृद्धि पहल संस्था के अध्यक्ष आशुतोष सिंह आशू द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में आये अयोध्या आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। शिविर में 298 मरीजों ने अपना परीक्षण कराया। जिनमें 138 लोगों को निकट एवं दूर दृष्टि के चश्मे दिए गए। 289 लोगों को दवाएं एवं आई ड्रॉप प्रदान किए गए। 11 लोग मोतियाबिंद की गंभीर बीमारी से ग्रसित पाए गए। जिन्हें ऑपरेशन हेतु अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की टीम एवं उनके सहायक शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका में वैज्ञानिक डॉ हरि प्रताप सिंह एवं उनकी पत्नी अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर सुरेंद्र बहादुर सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ आशुतोष सिंह, इसानी सिंह, मंटू सिंह, राघवेंद्र सिह विकी, मुन्ना मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, दरोगा तिवारी, राजू जायसवाल, अरविंद श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, लल्लू पासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।




