SURYA NEWS INDIA

कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व सांसद पीएल पुनिया, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने किया संबोधित

मिल्कीपुर विधानसभा मीडिया प्रभारी संजय तिवारी ने बताया मिल्कीपुर विधानसभा के तीनों ब्लॉकों – मिल्कीपुर, अमानीगंज और हैरिंगटनगंज में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व सांसद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत पांडे, अमानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष तेजबली पांडे और हैरिंगटनगंज ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम यादव ने की।पीएल पुनिया ने कहा, “चुनाव लड़ना कार्यकर्ताओं के हाथ में है। हम मिल्कीपुर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बुथो में 10-10 कार्यकर्ताओं की विभिन्न जाति वर्गों के साथ कमेटी का गठन करने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा, “16 अक्टूबर को होने वाले संविधान सम्मान सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने से शीर्ष नेतृत्व मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव मजबूती से लड़ेगा।”सत्यनारायण पटेल ने कहा, “कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस चुनाव को अपना चुनाव मानकर पूरे जोश के साथ लड़े। हम गठबंधन से भी इस सीट को लड़ेंगे।” उन्होंने संगठन में जाति आधार पर कमेटियों के गठन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा देखकर मैं खुश हूं। कार्यकर्ताओं का उत्साह ही लड़ाई में जीत तय करता है”प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा, “16 अक्टूबर को होने वाले संविधान सम्मान सम्मेलन में हर ब्लॉक से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। यह सम्मेलन मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव की जीत का मार्ग खोलेगा।”कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “सभी साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं और जीत सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। संविधान सम्मान सम्मेलन में 25000 से अधिक लोगों की भागीदारी होगी। बैठक में प्रमुख रूप से मिल्कीपुर ब्लॉक प्रभारी प्रदेश महासचिव मनोज गौतम, सह प्रभारी शिवपूजन पांडे, अमानीगंज ब्लॉक के प्रभारी अमरेंद्र प्रताप मल, सह प्रभारी सहने आलम बेग, हैरिंगटनगंज ब्लॉक के प्रभारी प्रदेश सचिव मिंटू पांडे, सह प्रभारी संजय यादव, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह नगर पंचायत कुमारगंज अध्यक्ष विकास सिंह विकी महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव पूर्व प्रत्याशी बृजेश रावत दिनेश शुक्ला शिव बहादुर दुबे मोहम्मद नसीम पीसीसी सदस्य राम अवध रामसागर रावत जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अनिल तिवारी अमरीश पांडे संदीप मिश्रा संतोष तिवारी सुभाष तिवारी असगर अली साधुराम मौर्य विनोद यादव फूलचंद यादव ओम प्रकाश सिंह भगवान बहादुर शुक्ला महिपाल सिंह जब सिंह शैलेंद्र सिंह उमानाथ शुक्ला शेर बहादुर दुबे शिव बहादुर दुबे सुधीर प्रदीप कृष्ण देव शर्मा हेमंत पांडे महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय भीम शुक्ला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Comment

error: Content is protected !!