
अंजरौली गांव में चल रही भागवत कथा
मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित अंजरौली गांव में भूपेंद्र सिंह ऊदल के निवास पर चल रही भागवत कथा के तीसरे और चौथे दिन शिव विवाह तथा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर विस्तार से चर्चा हुई। कथा व्यास पं० अजय शुक्ला के द्वारा प्रस्तुत शिव विवाह एवंभगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सवकी कथा सुन मौजूद भक्त एवं श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। बता दें कि अंजरौली गांव स्थित भूपेंद्र सिंह उदल के आवास पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें कथा वाचक परम पूज्य पं० अजय शुक्ला ने कहा कि प्रारब्ध कभी मिटता नहीं है। भगवान शंकर के जीवन वृत पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान भोले नाथ की लेखनी को संसार में कोई भी देवी देवता मिटाने अथवा काटने की क्षमता नहीं रखता है। मनुष्य के शरीर की उत्पत्ति होने से पूर्व प्रारब्ध लिखा पढ़ा होता है। जिसके अनुसार मनुष्य को पृथ्वी लोक पर कर्म फल भोग करना पड़ता है।भगवान शंकर के विवाह के अवसर पर झांकी भी निकाली गई। कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव आयोजित किया गया। जहां छोटे-छोटे बच्चों ने झांकी निकालकर भागवत कथा में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अनेकोंनेक लीलाएं की है। कथा में मौजूद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ,जिला महामंत्री सूर्यभान सिंह व गन्ना समिति मसौधा के अध्यक्ष संतोष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों को कथा व्यास पं० अजय शुक्ला ने राधे कृष्ण भगवा ध्वज भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अमरजीत सिंह , दुर्गा बक्स सिंह , राम अंजोर सिंह रणविजय सिंह रुद्र प्रताप सिंह , सुरेश सिंह, रामकरन सिंह, अनिल पांडेअरुण द्विवेदी , पवन पांडेय , ओंकार अग्रहरि , वीरेंद्र सिंह, दीपू सिंह, प्रशांत, शिवकुमार सिंह, अखंड प्रताप सिंह, राम यश सिंह, विवेक कुमार सिंह, रमेश सिंह, अंकित सिंह, गिरीश सिंह, विजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, शिवम, वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ो क्षेत्रवासी भक्तजन तथा महिलाएं मौजूद रही।




