SURYA NEWS INDIA

जलेबी का अंग्रेजी नाम पढ़े लिखे भी नहीं जानते होंगे

जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में इसका स्वाद उभर आता हैं, इस रसभरी मिठाई का जवाब नहीं, भारत में जलेबी एक लोकप्रिय मिठाई है जिसे बड़े पैमाने पर लोग चाव खाते हैं. मेहमान नवाजी के लिए जलेबी प्रस्तुत कर दी जाकी है. मैदा, घी, दही और चीनी से बनने वाली इस मिठाई को भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल, बांग्लादेश से लेकर पाकिस्तान, ईरान जैसे देशों में भी पसंद किया जाता है।

भारत और दक्षिण एशिया की मशहूर मिठाइयों में जलेबी शामिल है जिसे गुड़ या चीनी की चाशनी में डुबोकर बनाया जाता है. अमेरिका में फ़नल केक एक अलग तरह की मिठाई होती है जोकि जलेबी की तरह ही दिखाई देती है और इस मिठाई का स्वाद भी जलेबी से मिलती-जुलती सी होती है लेकिन फर्क ये होता है कि फ़नल केक जलेबी की जैसी रसभरी नहीं होती है. ऐसा माना जाता है कि मूल रूप से जलेबी अरबी या फ़ारसी शब्द है और इसका नाम अरब देशों में जलाबिया है. मध्य पूर्व के देशों में इसे आज भी अलग-अलग तरह से बनाने ती विधि है और चाव से आज भी इसे खाया जाता है।

लेकिन आपकी पसंदीदा जलेबी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं। विदेशों तक फैली इस मिठाई की ये छोटी सी जानकारी इस बारे में जान लें। जलेबी को अंग्रेज़ी में ‘फ़नल केक’ (Funnel Cake) कहते हैं. जलेबी के लिए अंग्रेजी में कई और नाम इस्तेमाल में लाए जाते हैं जैसे- राउंडेड स्वीट (Rounded Sweet), स्वीटमीट (Sweetmeat), सिरप फ़िल्ड रिंग (Syrup Filled Ring)

Leave a Comment

error: Content is protected !!