SURYA NEWS INDIA

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

मिल्कीपुर। इनायत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर मीठेगांव भट्टे के पास रविवार-सोमवार की मध्य रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। रात 1:20 बजे हुई दुर्घटना में कुचेरा बाजार निवासी अरविन्द कौशल (23) पुत्र राजीव कौशल हुई दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार रात में किसी अज्ञात बड़े वाहन ने मृतक की कार में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तीन-चार बार पलटने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल अरविन्द को मृत घोषित कर दिया।स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।अरविन्द कौशल अपने माँ-बाप का इकलौता पुत्र था। वह जगदीशपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां से बर्थडे पार्टी को अटेंड कर वापस घर आ रहा था और रात में ही कार सवार अपने दो साथियों आनंद कौशल और राजाबाबू कौशल के साथ रसूलपुर टोल प्लाजा के पास एक होटल पर चाय पीने के लिए जा रहा था तभी उसकी कार अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई तथा उसके दोनों साथियों को मामूली चोटें आईं। युवक की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!