
SURYA NEWS INDIA
☀️सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला
☀️विद्युत विभाग संविदाकर्मी संतोष कुमार निष्कासित
☀️विद्युत विभाग की एजेंसी प्राइमवन ने किया निष्कासित
☀️ट्विटर पर हिंदुओं को ठेस पहुंचाने वाला किया था पोस्ट
☀️संतोष कुमार ने किया था सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट
☀️मिल्कीपुर विधानसभा के हिंदू, भाजपाइयों में थी नाराजगी
☀️कुमारगंज निवासी दुर्गा मिश्रा ने दर्ज करवाया था मुकदमा
☀️एसडीएम ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था जेल
☀️जमानत पर छूटने से समर्थकों ने किया था स्वागत माल्यार्पण
☀️विद्युत उपकेंद्र कुमारगंज में तैनात थे संविदाकर्मी संतोष कुमार

कुमारगंज अयोध्या। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में विद्युत संविदाकर्मी के खिलाफ मंगलवार को हुई कार्यवाही। संविदाकर्मी और सभासद पति संतोष कुमार को विद्युत विभाग की एजेंसी प्राइमवन ने किया निष्कासित। प्राइम वन प्राइवेट वर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आउटसोर्स पर तैनात कर्मियों को सरकार और विभाग के प्रति भड़काने का था आरोप। सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप और एक्स पर हिंदुओं को ठेस पहुंचाने वाला संतोष कुमार ने किया था सोशल मीडिया पर पोस्ट जिसके चलते मिल्कीपुर विधानसभा के हिंदू और भाजपाइयों में बड़ी नाराजगी व्याप्त हो गई थी। इस बात को लेकर नगर पंचायत कुमारगंज के दुर्गा मिश्रा ने थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज अमरजीत सिंह को प्रार्थना पत्र देकर सभासद पति संतोष कुमार के विरुद्ध दर्ज करवाया था मुकदमा। मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए न्यायालय मिल्कीपुर पेश किया जहां एसडीएम राजीव रत्न सिंह ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। हाल ही में जमानत पर जेल से छूटने पर समर्थकों ने किया था फूल मालाओं से जोरदार स्वागत।





