SURYA NEWS INDIA

उप चुनाव में हारने के बाद अखिलेश यादव ने बताया कहां हुई चूक

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उप चुनाव में पार्टी की हार पर बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा है कि… “इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं।अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बाँधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में समाजवादी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए सभी मतदाताओं, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं का हार्दिक आभार और दिल से शुक्रिया। मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से श्री अबू आसिम आज़मी व भिंवडी ईस्ट विधानसभा से श्री रईस कसम शेख़ को जीत की हार्दिक बधाई। ये पीडीए की एकजुटता की जीत है!

Leave a Comment

error: Content is protected !!