SURYA NEWS INDIA

सर्दियों में लौंग खाने का सही तरीका जानें… लौंग एक फायदे अनेक

सर्दियों के मौसम में लौंग का सेवन सर्दी, खांसी, कफ, बलगम आदि को रोकने में सहायक होता है। आयुर्वेद में लौंग को काढ़े के रूप में उपयोग किया जाता है। रसोई में उपयोग करने वाले मसाले से लेकर सेहत को स्वस्थ बनाने का हुनर रखता है लौंग। सर्दियों में रोजाना एक दो लौंग खाने के जानिए कितने फायदे होते हैं।

पेट के लिए लाभकारी

लौंग में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे पेट में बनने वाले गैस, एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके एंटी बैक्टीरिया गुण आंतों में मौजूद परजीवी को नष्ट करते हैं एवं भूख को बढ़ाते हैं। साथ ही साथ पाचन शक्ति भी बढ़ती है खाना खाने के बाद एक दो लौंग चबाने से ब्लोटिंग एसिडिटी, गैस जैसी अन्य समस्याओं से राहत मिलती है।

दांतों के लिए फायदेमंद

लौंग का इस्तेमाल दांतों के दर्द के लिए किया जाता है। दांतों में दर्द होने पर लौंग अथवा लौंग का तेल लगाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। मुंह के बदबू के लिए भी लौंग काफी कारगार माना जाता है।

इम्यून सिस्टम बूस्ट करने में सहायक

लौंग में मौजूद एंटी वायरल गुण कई बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करते हैं यह एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है शरीर को खतरनाक वायरस से बचाता है इसके सेवन से फ्लू जैसे संक्रमण से काफी बचाव होता है।

लौंग सेवन के अन्य फायदे

लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी अच्छे मात्रा में होते हैं इससे पेट दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

लौंग में मौजूद युजेनॉल नामक तत्व शरीर को गर्मी देता है और साइनस की समस्या से राहत दिलाता है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।

इससे हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।

लौंग में मौजूद तत्व पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाते हैं जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।

इसको खाने से गठिया यूरिक एसिड जैसी स्थितियों में जोड़ों के दर्द में राहत मिलती हैं।

दांतों के दर्द को कम करने के लिए लौंग अथवा लौंग के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

लौंग खाने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है

इसको खाने से मसल्स रिलैक्स होती है और मसल पेन भी दूर होते हैं।

लौंग खाने से ब्लड शुगर यानी रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है।

स्वस्थ शरीर के लिए लौंग का सेवन कभी भी कर सकते हैं। यदि किसी बीमारी से ग्रसित है तो आप डॉक्टरी सलाह लेकर लौंग का सेवन कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!