
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन आज़ाद दुबे के नरेंद्र देव कृषि विश्विद्यालय कुमारगंज अयोध्या प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।नवीन आज़ाद दुबे के गेट नो दो पर पहुंचते ही नरेंद्र देव कृषि विश्विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के सैकड़ों छात्रों ने भारत माता की जय के नारों की गूंज के साथ मल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। तत्पश्चात पैदल मार्च करते हुए आचार्य नरेंद्र देव के मूर्ति पर पुष्पार्पण भी किया ।
बता दें विगत दिनो गोरखपुर में सम्पन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के पश्चात् अयोध्या निवासी नवीन आज़ाद दुबे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी । वहां प्रांत मंत्री पुष्पेन्द्र बाजपेई व जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन आज़ाद दुबे को स्मृति चिन्ह के साथ मल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ गुप्ता, प्रांत एग्रीविजन संयोजक ऋषभ मिश्रा, विभाग छात्रा प्रमुख निकिता, प्रांत एसएफडी शिवम मिश्र संयोजक तहसील संयोजक अमन पांडेय, नगर मंत्री मिल्कीपुर गौरव सिंह, नगर मंत्री सोहावल प्रियांशु कसौंधन , ईकाई मंत्री नन्द किशोर, उज्वल नायक, हर्षित, अंकित शुक्ला, पीयूष कुमार, ईशान गुप्ता, रवि विश्वकर्मा, सुशील गौतम, तहसील संयोजक रुदौली अनिल यादव, नितेश, साहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।





