
लखनऊ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो डिलीवरी बॉय ने मिलकर आईफोन 16 के डिब्बो में साबुन तथा टाइल के टुकड़े रखकर डिलीवरी कर दिए। मामला प्रकाश में आने पर ग्रीन आईटी लॉजिस्टिक्स एंड मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दोनों आरोपियों पर चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि सरोजिनी नगर निवासी शोभित दीक्षित ने बताया है कि वह ग्रेनाइट लॉजिस्टिक्स एंड मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव टीम लीडर के पद पर तैनात है। जिसका ऑफिस चिनहट में है कंपनी एक्स्ट्रा कार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को मैनपॉवर सप्लाई करती है कंपनी की ओर से एक्स्ट्रा कार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में तेलीबाग स्थित वृंदावन कॉलोनी निवासी ऐरार और कैंट के सदर निवासी मोमीन को डिलीवरी बॉय नियुक्त किया गया था।
शोभित के मुताबिक कस्टमरों की शिकायत और रिटर्न के ऑडिट के दौरान यह बात सामने आई तो जांच करवाई गई। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी आईफोन 16 के डिब्बो में साबुन तथा टाइल के टुकड़े रखकर डिलीवरी कर देते थे। ऐसा करते हुए उन्होंने लगभग 13 आईफोन 16 पार कर दिया है। जिसका खुलासा होते ही चुका पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबिक प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्टमर जब आर्डर कैंसिल कर देते थे तो आरोपियों का खेल आसान हो जाता था। क्योंकि डिब्बे की ओरिजिनल सील खुल जाने के बाद रास्ते में आईफोन निकाल कर साबुन व टाइल रखने में आसानी हो जाती थी। शोभित ने बताया कि दोनों आरोपियों ने लगभग 12 लाख 70000 रुपए के कीमत के आईफोन गायब किए हैं। चिनहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भरत पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है तथा अभी पता लगाया जाएगा की दोनों आरोपियों ने चोरी का फोन कहां बेचा है।




