SURYA NEWS INDIA

प्रेमिका को मिला प्यार में धोखा… प्रेमी का काट दिया प्राइवेट पार्ट

प्रेमिका ने होटल में मिलने के बहाने काट डाला प्रेमी का गुप्तांग

मुजफ्फरनगर जनपद में एक प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला।आरोपी प्रेमिका ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब उसने धोखे से अपने प्रेमी को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया था। उसी दौरान किसी धारदार हथियार से प्रेमिका ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। जिसके चलते प्रेमी के साथ-साथ आरोपी प्रेमिका भी इस घटना में घायल हो गई।

प्रेमिका ने होटल में मिलने के बहाने बुलाकर काटा गुप्तांग

जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमी प्रेमिका को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्रेमी की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है इस घटना में घायल प्रेमी और प्रेमिका के बीच पिछले 8 साल से प्रेम संबंध चल रहा था लेकिन अचानक प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने पर गुसाईं प्रेमिका ने आज इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।

प्रेमी द्वारा प्यार धोखा मिलने पर प्रेमिका ने काटा गुप्तांग

दरसअल चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव निवासी एहतशाम उर्फ बबलू और हिना नाम की एक युवती के बीच पिछले 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन इसी बीच प्रेमी एहतशाम की शादी मेरठ जनपद के गांव सिवाल खास में एक युवती के साथ तय हो गई थी।बताया जा रहा है कि 15 दिन पूर्व प्रेमी की सगाई होने से नाराज प्रेमिका हिना ने रविवार को प्रेमी एहतशाम को मिलने के बहाने सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया।

8 साल से चल रहा था दोनों के बीच में अफेयर

उसी दौरान दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ और प्रेमिका हिना ने किसी धारदार हथियार से प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर हमला बोल दिया। इस घटना में प्रेमी एहतशाम के साथ-साथ आरोपी प्रेमिका हिना भी घायल हो गई थी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से डॉक्टर द्वारा प्रेमी एहतशाम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!