
मिल्कीपुर अयोध्या। गरीबों को ठंड से बचने के लिए मिल्कीपुर तहसील प्रशासन ने गांव गांव जाकर सरकारी कंबल का वितरण कराया। तहसीलदार मिल्कीपुर प्रदीप कुमार सिंह ने बिरौली गांव में गरीब लोगों को 50 कंबल वितरण किया। गांव के घसीटे, राम कृपाल, मोती, रामलगन, विमला कृष्णावती, को कम्बल दिया गया।

कम्बल पाकर लोगो के चेहरे खिल गए व तहसील प्रशासन को धन्यवाद दिया। इसके अलवां लेखपालो ने अपने अपने क्षेत्र में पात्रों को कमल वितरित किया जिसमें अकमा, कटघरा, बवां, उमरहर, तिदौली के लोग शामिल रहे । तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा मिल्कीपुर तहसील के लिए पर्याप्त मात्रा में कंबल उपलब्ध कराया गया है।
प्रत्येक पात्र लोगों तक सरकारी कंबल पहुंचाया जाएगा जिसका निर्देश लेखपालों को दिया गया है। कम्बल का वितरण पारदर्शी तरीके से हो इसके लिए लाभार्थी का राशन कार्ड नंबर व फोटो भी अपलोड की जा रही है।




