
ग्यारह वर्षीय दलित किशोरी से घर में बुलाकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। गांव के ही वृद्ध ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के मां के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
आपकी बता दें कि खण्डासा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे पड़ोस का रहने वाला एक वृद्ध ग्यारह वर्षीय दलित किशोरी को बहला फुसला कर अपने घर ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

काफी खोजबीन करने के बाद जब किशोरी के परिजनों को किशोरी नहीं मिली। उसके बाद देर से घर लौटी किशोरी ने रो रो कर परिजनों को आप बीती बताई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने खंडासा थाने में पहुंचकर आरोपी वृद्ध पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
इसके बाद हरकत में आई खंडासा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वहीं दूसरी ओर पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया है। थानाध्यक्ष खांडसा संदीप सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




