
अयोध्या जनपद के रुदौली थाना क्षेत्र में युवक की जेब में रखे मोबाइल में अचानक विस्फोट हो गया जिससे युवक घायल हो गया। मोबाइल फटने से युवक के की पैंट में आग लग गई, जिससे झुलस कर उसकी जांघ में घाव हो गया। खबर सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है फिलहाल युवक खतरे से बाहर है, गनीमत रही हादसे में युवक के गुप्तांग को कोई चोट नहीं आयी।

रुदौली नगर के मोहल्ला कटरा निवासी तौहीद अहमद पुत्र कमाल अहमद रियल मी 6 माडल का मोबाइल उपयोग कर रहे थे। वो घर पर बैठे थे तभी अचानक मोबाइल गर्म होने का अहसास हुआ जब तक कुछ समझ पाते मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। मोहल्ले वालों ने बताया कि युवक काफी दिन से रीयल मी कंपनी का मोबाइल उपयोग कर रहा था। वहीं इस घटना से मोहल्ले में रीयल मी कम्पनी का मोबाइल चलाने वाले लोगों में भी डर बना हुआ है। कहीं किसी और के साथ इस तरह की घटना न घट जाए अलग अलग चर्चा का माहौल बना हुआ है।

कोतवाली रुदौली के मोहल्ला कटरा में तौहीद अहमद की जींस पैंट की जेब में रखे मोबाइल से अचानक धुआं निकलने लगा जब तक वह अपनी जेब से मोबाइल निकलता तब तक मोबाइल फट गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह पैंट में लगी आग बुझाई। मोबाइल फटते ही आसपास अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। झुलसे तौहीद को परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया। युवक के भाई नजीर ने बताया कि पैर का ऊपर का हिस्सा जल और फट गया है। वहीं कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।





