SURYA NEWS INDIA

तहसीलदार ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

मिल्कीपुर अयोध्या। गरीबों को ठंड से बचने के लिए मिल्कीपुर तहसील प्रशासन ने गांव गांव जाकर सरकारी कंबल का वितरण कराया। तहसीलदार मिल्कीपुर प्रदीप कुमार सिंह ने तेंधा गांव में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य बब्लू पासी के द्वार पर कैंप लगाकर गरीब लोगों को 60 कंबल वितरण किया, गांव के गीता देवी, विजय शंकर, ललिता देवी, प्रेमा देवी, गीता, रुकसाना, हसीना बानो सहित अन्य को कंबल दिया गया। कम्बल पाकर लोगो के चेहरे खिल गए सभी ने तहसील प्रशासन को धन्यवाद दिया।

इसके अलावा लेखपालों ने अपने अपने क्षेत्र में पात्रों को कंबल वितरित किया। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा मिल्कीपुर तहसील के लिए पर्याप्त मात्रा में कंबल उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक पात्र लोगों तक सरकारी कंबल पहुंचाया जाएगा जिसका निर्देश लेखपालों को दिया गया है।कम्बल का वितरण पारदर्शी तरीके से हो इसके लिए लाभार्थी का राशन कार्ड नंबर व फोटो भी अपलोड की जा रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, श्याम नारायण पाठक, पूर्व प्रधान विपुल सिंह, रामप्रसाद विश्वकर्मा, राजू पासी, लेखपाल महेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!