
अयोध्या जनपद के तहसील मिल्कीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत उरूवा वैश्य निवासी कार्तिकेय पुत्र जगदीश प्रसाद द्वारा पिछले 7 वर्ष से विपक्षी राम केवल पुत्र पराग द्वारा गाटा संख्या 473 चक मार्ग खाते की भूमि है। जिस पर विपक्षी गणों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है इसी चक मार्ग को लेकर प्रार्थी कार्तिकेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर जिला अधिकारी, उप जिला अधिकारी, व खंड विकास अधिकारी को लगभग 50 बार शिकायती पत्र दे चुका है। जिस पर जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा चार बार आदेश किया गया। वहीं उप जिला अधिकारी मिल्कीपुर द्वारा शिकायती पत्रों पर तीन बार आदेश किया गया। बात यहीं खत्म नहीं होती खंड विकास अधिकारी हैरिंग्टनगंज द्वारा भी चक मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए दो बार आदेश किया गया। लेकिन जिले से लेकर विकासखंड तक मौजूद कर्मचारी जाने किस सोच में डूबे हुए हैं।
वहीं चक मार्ग के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम द्वारा चक मार्ग की पैमाइश करके निशानदेही के आधार पर खूंटा गाड़ा गया था और चक मार्ग को खाली कराया गया था। लेकिन विपक्षी गणों द्वारा लगभग 10 दिन पूर्व फिर से चक मार्ग पर पानी भरकर दोबारा जोत लिया गया। जबकि विपक्षी के अपराधिक जीवन की बात करें तो विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं राजस्व विभाग के कर्मचारी सभी आदेशों को ताख पर रखकर ना जाने किस मोह जाल में फंसे हुए हैं।




