कांग्रेस आज अपना 138 वर्ष पूर्ण कर चुकी है 139 वे स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कुमारगंज में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय तिवारी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और पार्टी के 138 वर्ष के संघर्ष पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जन-कल्याण और भारत के लोगों की उन्नति है। हम संसदीय लोकतंत्र पर आधारित ऐसे भारत में विश्वास रखते हैं जिसमें समानता हो, बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए अवसर हो और संविधान में रचे-बसे राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन हो।

वर्तमान की जो भाजपा सरकार है वह ना तो संविधान में विश्वास रखती है और ना ही लोकतंत्र में और आरएसएस के विधान पर देश को चलाना चाहती है जो इस देश की जनता को कतई मंजूर नहीं है वही ब्लॉक अध्यक्ष तेज बाली पांडे ने कहा की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ श्री राहुल गांधी जी जनता की आवाज को लगातार बुलंद कर रहे हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष/सभासद विकास सिंह विक्की ने की इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश शुक्ला, कांग्रेस छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला ,राहुल तिवारी ,सभासद प्रतिनिधि संतोष कुमार, सभासद जयचंद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महिपाल सिंह ,अंकित पांडे ,अमित तिवारी ,शिवा ,आशीष कुमार, कृष्णानंद पांडे सहित दर्जनों साथी उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया देश में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे




