पूरा बाजार अयोध्या के मया रेंज में एक तेंदुए की मौत हो गई है। इसको लेकर नीचे से ऊपर तक अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
वन्यजीव संरक्षण के नियमों के तहत तेंदुए की मौत को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इसको लेकर डीएफओ और मया वन रेंज के रेंजर पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेंदुए की मौत किसी ट्रेन की टक्कर से होना बताया जा रहा है। ये घटना अयोध्या-पूराबाजार के बीच शिरशिन्डा गांव में हुई है। मिली सूचना के अनुसार गाँव वालों की तरफ से तेंदुआ होने की सूचना कई बार वन विभाग को दी गई, लेकिन इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।




