
खंडासा मिल्कीपुर: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत खंडासा गांव में शुक्रवार से प्रधान प्रतिनिधि रामजी कौशल के तत्वाधान में व्यापक सफाई अभियान शुरू किया गया। सचिव अमित आचार्य ने बताया कि अयोध्या में हो रहे प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर खंडासा गांव के मंदिरों के आसपास सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों द्वारा 22 जनवरी को मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर विधि विधान से हवन, पूजन अर्चन किया जा सके।

कथावाचक आचार्य सत्यदेव मिश्रा ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत का वितरण किया जा रहा है और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुंदरकांड का आयोजन तथा राम नाम का जाप किया जाएगा साथ ही भगवान राम के बाल स्वरूप को हलवा पूरी का भोग लगाने के उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाएगा। साथ ही सभी ग्राम वासियों को ब्रह्मबाबा देवस्थान, शिवमंदिर, मां काली मंदिर, हनुमान मंदिर पर आमंत्रित किया है। इस मौके पर हरिशंकर कौशल, विजय पांडे, दिनेश नाई, भोला यादव, रामचरन, भवानी प्रसाद लफोदी, जगराम, हरीराम, जमुना यादव, आरिफ, गंगू यादव, वासुदेव मिश्रा, कंगल यादव, शीतल बाबू, कुमेचंद्र, टेंघू, सेवकराम, बृजेश, अंबिका नाई, मो इलियास, अशोक रंगीला आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: सूर्या न्यूज़ इंडिया




