
मिल्कीपुर: शनिवार को मिल्कीपुर सर्किल के थानो पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह क्षेत्राधिकारी के साथ इनायतनगर थाना में जन समस्याओं को सुने 5 शिकायतकर्ताओं ने शिकायती पत्र दिया मौके पर किसी का निस्तारण नही हो सका निस्तारित करने के लिए टीमें गठित की गई है। कुमारगंज थाना में तहसीलदार प्रदीपकुमार प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुने 10 शिकायतकर्ता प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचे मौके पर निस्तारण नही हो सका। थाना खंडासा में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ जन समस्याओं को सुने जहां पर भी 10 शिकायती पत्र आए मौके पर दो शिकायती प्रार्थना पत्रो को निस्तारित किया गया। इस तरह से अपराहन दो बजे तक तीनो थाना पर कुल 25 फरियादियों ने शिकायती पत्र दिया।




