
दोस्तों क्या आप होटल बिजनस शुरू करना चाहते हैं? आज हम OYO के बारे में हम विस्तार जानेंगे की OYO फ्रेंचाइजी कैसे ले? इसकी लागत या इन्वेस्टमेंट क्या आएगी और हम कितना लाभ कमा सकते है? OYO फ्रेंचाइजी के लिए कैसे आवेदन कर सकते है?
होटल बिजनेस में काफी कमाई है, लेकिन यदि आप OYO फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो इस कमाई को दोगुना भी कर सकते हैं। OYO एक ऐसा होटल बिजनेस है जिससे आप अपने होटल की सर्विस बढ़ा सकते हैं। साथ ही ज्यादा मुनाफा भी कमा सकते हैं। हालांकि, OYO की फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको कुछ नियम और शर्तें भी माननी होंगी। साथ ही आपको OYO की फ्रेंचाइजी लेने से पहले इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि OYO फ्रेंचाइजी कैसे लें।

OYO का बिजनेस मॉडल सामान्य एग्रीगेटर के तरह है। कस्टमर्स इस बात पर ध्यान नहीं देते कि सर्विस OYO रूम्स द्वारा दी जाती है या फिर किसी तीसरे पक्ष के द्वारा। OYO बिजनेस UBER के समान है। क्योंकि इनकी सर्विस और अवेलेबल रूम का रेंट पहले से ही तय होता है। यदि आप OYO के साथ टाईअप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 2 लाख रुपये चुकाने होंगे। आपके पास लगभग 10 कमरे होने चाहिए, होटल के ओनर होटल को मैनेज करेंगे, 20 प्रतिशत कमाई शेयर करनी होगी, होटल के ओनर को मिलेगा 80 प्रतिशत रेवेन्यू दिया जाएगा, होटल के ओनर को वेतन, किराया और मेंटेनेंस जैसे खर्चे खुद से उठाने पड़ेंगे, इसमें आपको फ्रेंचाइजी 3 साल, 5 साल के लिए दी जाएगी।
सबसे पहले आपको OYO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
वहां पर आपको JOIN OYO के विकल्प पर क्लिक करना है। वहां क्लिक करने के बाद आपको अपना नाम और अपना मोबाइल नंबर देना होगा। इसके बाद आपको रिक्वेस्ट कॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर OYO की तरफ से आपको कॉल बैक आएगा। फिर आपको प्रॉपर्टी लिस्ट करने से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आप OYO के स्टाफ मेम्बर से मिलकर अग्रीमेंट साइन कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि आज OYO पूरे देश भर में फैला है। यदि आप OYO की फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो इसमें आपको बहुत प्रॉफिट होगा। क्योंकि, हर कोई OYO रूम्स में ही स्टे करना पसन्द करता है। यदि आप OYO से जुड़ते हैं, तो आपकी मार्केटिंग भी फ्री में हो जाती है। इसके साथ ही OYO रूम्स अपने सर्विस के जरिए लोगों को अपनी ओर खींचता है। इससे OYO की डिमांड दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। यदि आप OYO से जुड़ते हैं, तो आपको इसमें बहुत अधिक मुनाफा होगा। आपके पास बहुत कास्टमर्स आएंगे। इससे आप ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सकते है।
Surya News India
Latest News | Breaking News





