
अयोध्या। भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग की व्यापक तैयारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सौ इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा शामिल होगा, जिससे सभी परिक्रमा मार्गों पर ई- बसों का संचालन होगा। शहर में डीजल से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध भी लग सकता है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न मार्गों पर लगाई गई परिवहन विभाग की 1000 बसे, सभी बसों में राम धुन बज रही है, इतना ही नहीं रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने चार एआरएम को तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन बस स्टेशन से बस पर सवार कर अयोध्या धाम के लिए रवाना करेंगे।परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का कहना है कि सभी परिक्रमा मार्गों पर ई बसों को चलाया जाएगा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अयोध्या में 500 इलेक्ट्रिक बसों को संचालित किया जाएगा, प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के बाद 300 बस केवल रेलवे स्टेशन से लाने ले जाने के लिए लगाया जाएगा, सभी बसें प्रदूषण मुक्त तथा टीवी और म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है, अयोध्या में केवल सीएनजी इलेक्ट्रिक गाड़ियां चले, डीजल गाड़ियां ना चले इसकी तैयारी चल रही है।





