अयोध्या। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड़ में आ गया है। प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए मिल्कीपुर तहसील के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं साथ ही यहां तैनात सभी चिकित्सकों की छुट्टी 15 फरवरी तक रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही मिल्कीपुर, खण्डासा व अमानीगंज सीएचसी व पीएचसी में भी चिकित्सा सुविधा को अलर्ट मोड़ पर कर दिया गया है।
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है किसी भी विशेष परिस्थित के लिए सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज में 20 बेड तथा सीएचसी मिल्कीपुर 10 बेड, सीएचसी खण्डासा 8 बेड व सीएचसी हैरिंग्टनगंज में 10 बेड तथा पीएचसियों में भी 3-3 बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों को अस्पताल तथा जिला मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश दिया गया है। 100 शैय्या अस्पताल के सीएमएस डॉ रजत चौरसिया ने बताया कि इस समय अवधि में संबंधित चिकित्सकों के अवकाश को रद्द कर दिया गया है। सभी चिकित्सक इस अवधि में आंन काल ड्यूटी पर रहेंगे। 108 व 102 एंबुलेंस सेवा भी अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। सभी दवाईयां प्राप्त मात्रा में अस्पताल में उपलब्ध है आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए सभी सीएचसी, पीएचसी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। 24 घंटे सीएचसी पीएचसी खुले रहेंगे। बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए शिफ्टवार चिकित्सकों का कर्मचारियों की तैनाती 15 फरवरी तक रहेगी। अपरिहार्य कारणों पर ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को छुट्टियां दी।




