
अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील परिसर में एसडीएम राजीव रत्न सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सरकारी संस्थानों में सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान किया गया। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक अशोक सैनी ,तहसीलदार प्रदीप सिंह , नायब तहसीलदार श्वेताभ सिंह आनन्द प्रकाश राय सहित तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे। सीओ कार्यलय सहित सर्किल के तीनों थानों इनायत नगर, कुमारगंज व खण्डासा पर ध्वजारोहण हुआ। क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई, वन रेंज कुमारगंज कार्यालय पर वन क्षेत्राधिकारी पीके श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया, तथा वन कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। गणतंत्र दिवस पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मिल्कीपुर, अमानीगंज, हैरिंग्टनगंज तथा तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक मुख्यालयों उपखंड अधिकारी कार्यालय मिल्कीपुर, कुमारगंज व हैरिंग्टनगंज पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ।इसी क्रम में आदर्श नगर पंचायत कुमारगंज परिसर में चेयरमैन विकास सिंह ने ध्वजारोहण कर नगर पंचायत के कर्मचारियों को शपथ दिलाई इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला समेत नगर पंचायत क्षेत्र के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।वहीं चंद्रबली सिंह उर्मिला पीजी कॉलेज के प्रबन्धक चंद्रबली सिंह, रामनेवाज सिंह पीजी कॉलेज के आशीष सिंह, गायत्री विद्या मंदिर शिक्षा संस्थान कुमारगंज में डीपी तिवारी व गायत्री विद्या मंदिर पूरब गांव, उमानाथ तिवारी संत तुलसीदास सत्यदेव इंटर कालेज पूरब गांव के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद तिवारी, राष्ट्रीय विद्या पीठ इंटर कॉलेज पिठला के प्रधानाचार्य डॉ रमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया गया। श्री राम जानकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर अमावा सूफी की प्राचार्य मीरा मिश्रा एवं रंजना सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश शुक्ला के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर 6 हजार छात्र-छात्राओं द्वारा 4 कि०मी० लंबी प्रभात फेरी निकाली गई। जो मिल्कीपुर क्षेत्र की सबसे बड़ी व चर्चित प्रभात भेरी रही। गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश शुक्ला ने घोषणा करते हुए कहा कि तपस्थली कॉलेज डीली सरैया के छात्र-छात्राओं का बीए, बीएससी, बीकॉम कक्षाओं की पढ़ाई 3 वर्ष अर्थात पाठ्यक्रम पूरा होने तक के लिए निशुल्क किया गया है। साथ ही एमए, एमएससी, एमएससी एजी, व एमकाॅम,की प्रयोगात्मक तथा मौखिक परीक्षा शुल्क मुक्त किया जाता है, तथा बीएड, बीपीएड, बीटीसी, BPES, B.Lib व M.Libकी प्रयोगात्मक शुल्क मुक्त कर दिया है। साथ विद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं के हित में और भी कई घोषणाएं की है।











