SURYA NEWS INDIA

संदिग्ध परिस्थितियों में 65 वर्षीय महिला की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अयोध्या। थाना कुमारगंज क्षेत्र के तेंधा गांव निवासिनी 65 वर्षीय शांती पत्नी स्वर्गीय राम नारायण अपने मानसिक विक्षिप्त बेटे अरविंद के साथ घर पर रह रही थी। पुलिस के अनुसार शांती मंगलवार की रात में सामान को छज्जे पर रख रही थी। इसी बीच छज्जे पर रखा लकड़ी का कुढ़ सिर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने उन्हें आनन-फानन में उपचार कराने के लिए अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने मृतका शांती के शव को वहां से लेकर घर चले गए। और घटना की जानकारी थाना कुमारगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, चौकी प्रभारी एनडीए अरविंद पटेल महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका शांती के बेटे मिठाई लाल, इंदल व रामू इंदौर शहर में अपने परिवार के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के साथ गांव पहुंच गए। शहर आए बेटो से जब घटना के संबंध में जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि हमारे समझ में कुछ नहीं आ रहा कैसे या घटना हुई है। वही ग्रामीणों में घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीण तो यह कह रहे हैं कि मृतका का मानसिक विक्षिप्त बेटा अरविंद ही ने उनके सिर पर किसी चीज से हमला कर दिया है, जिससे उनकी मौत हो गई है। फिलहाल घटना के बाद से अरविंद लापता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!