
अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के कीन्हूपुर पूरे पाण्डेय गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल हुए युवक संदीप कुमार की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम होने के बाद गांव पहुंचा तो ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त गया था। लेकिन पुलिस ने मृतक के भाई ओम प्रकाश की तहरीर के आधार पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दिया कि कीन्हूपुर गांव में मारपीट करने वाले कुछ आरोपी खण्डासा बाजार से अमानीगंज ब्लाक जाने वाले मार्ग पर खड़े हैं और कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज यादव, उपनिरीक्षक विनय कुमार, शैलेश कुमार त्रिवेदी, राहुल कुमार यादव कांस्टेबल स्वर्णकमल कुशवाहा, मुनीष कुमार, पंकज कुमार, दुर्गा प्रसाद यादव महिला कांस्टेबल सोनम यादव व पूजा यादव ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दो महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के निशान देही पर पुलिस टीम ने मारपीट में प्रयुक्त लाठी डंडों को भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि मारपीट में शामिल अभियुक्त मनोज कुमार, विदेशी राम पुत्र छंगू , दीपक, नीरज पुत्र विदेशी निवासी कीन्हूपुर, राजेश कुमार पुत्र मंगरू, अमरजीत पुत्र राधेश्याम निवासी कुर्मी का पुरवा समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करने के बाद न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ 147,148, 323, 452, 504, 506, 307, 308, 302, 34 की धारा में मुकदमा पंजीकृत है फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी पुलिस टीम में लगाई गई है जल्द गिरफ्तार कर उन्हें भी न्यायालय में पेश किया जाएगा।




