SURYA NEWS INDIA

बाइक और स्कूटी में आमने-सामने टक्कर से जीजा सहित तीन लोग घायल, साली जिला अस्पताल रेफर

अयोध्या। मिल्कीपुर के थाना कुमारगंज क्षेत्र के खण्डासा मोड़ से बहादुरगंज संपर्क मार्ग स्थित बिरौली फॉर्म के पास बहादुरगंज की ओर से आ रही तेज मोटरसाइकिल ने स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मारते हुए गड्डे में जा गिरी बाइक पर बैठी 55 वर्षीय संतोषा,18 वर्षीय माधुरी गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं स्कूटी सवार छात्रा को मामूली चोटे आई। दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस तथा स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज रतन सिंह उपनिरीक्षक कमलेश साहनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज भिजवाया जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉ विकास यादव ने घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए घायल माधुरी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उप निरीक्षक कमलेश साहनी ने बताया कि ग्राम बिरौली झाम के पास अचानक सामने से वाहन आ जाने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर छात्रा की स्कूटी में टक्कर मारते हुए गड्डे में जा गिरा जिससे बाइक चालक नंदकुमार पुत्र रामप्यारे 32 वर्ष मां संतोषा 55 वर्ष निवासी चौबेपुर पुलिस चौकी देवगांव व बाइक पर साथ में बैठी चालक की साली माधुरी पुत्री सियाराम 18 वर्ष निवासी मरूई गणेशपुर थाना कुमारगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर ने माधुरी की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय भेज दिया है वहीं अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!