
अयोध्या। थाना खण्डासा क्षेत्र के अमरगंज बाजार स्थित एक निजी कॉन्वेंट स्कूल के बाउंड्रीवाल के अंदर एक युवती का शव रुख के पेड़ की डाल से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, उप निरीक्षक विनय कुमार यादव,राहुल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुला लिया। फॉरेंसिक टीम के जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस हत्या- आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। युवती की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है। कि युवती की हत्या कर यहां शव पेड़ की डाल से लटका दिया गया है। लोगों का यह भी कहना है कि युवती का दोनों पर जमीन से छुआ हुआ था। इससे यह स्पष्ट होता है की हत्या करके शव यहां लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। आसपास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए थे लेकिन मृतक युवती के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका।उप निरीक्षक विनय यादव ने बताया कि अज्ञात मृतक युवती की उम्र करीब 21 वर्ष है। जो रूख के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटका मिली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा युवती की शिनाख्त करने के लिए आसपास के थानों तथा सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। और आगे की विधि कार्यवाही भी की जा रही है।




