SURYA NEWS INDIA

बेटे के लिए गांजा लेकर जेल में मिलने पहुंची मां

मां की ममता के अनोखे किस्से अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं. उसके आंचल की छांव में बेटा सबसे सुखद अहसास करता है. मां को ही उसके जीवन की पहली पाठशाला भी कहा जाता है. मगर, यूपी के बिजनौर से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया.दरअसल, एक मां शनिवार दोपहर जिला जेल में अपने गैंगस्टर बेटे से मिलने पहुंची थी. मुलाकात से पहले जेल में पुलिस एक-एक कर सभी की तलाशी ले रही थी. इसी कड़ी में महिला पुलिस कैदियों से मिलने आने वाली महिलाओं की तलाशी ले रही थीं. तलाशी के दौरान जब महिला पुलिस कर्मियों ने एक महिला के जूते उतरवाए तो वो हैरान रह गईं. महिला के जूतों में गांजा का पैकेट मिला. इस पर कर्मचारियों ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी. जांच में पता चला कि पैकेट में करीब दस ग्राम गांजा था. इसके साथ ही महिला से पूछताछ शुरू हुई

Leave a Comment

error: Content is protected !!