
मिल्कीपुर अयोध्या। डीली गिरधर गांव के मोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने जानवरों को खिलाने हेतु चारा लेकर जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दिया, टक्कर से दोनों महिलाओं को सीएचसी मिल्कीपुर भिजवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं का शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।
ज्ञात होगी इनायत नगर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासिनी 55 वर्षीय किस्मता एवं 38 वर्षीय मंतूरा मंगलवार को अपने घर से जानवरों को खिलाने हेतु खेत में घास काटने गई थी।
करीब दो बजे दोनों महिलाएं घास का गट्ठर लेकर अपने घर घर को वापस जा रही थी और वह डीली गिरधर मोड़ तिराहे से अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थी, तभी अचानक कुमारगंज की ओर से मिल्कीपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रहे बोलेरो चालक ने दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दिया और उन्हें रौंदता हुआ भाग निकला।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह दी।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में बोलेरो उपरोक्त तथा चालक अज्ञात के विरुद्ध धारा 279, 304 ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर दी गई है।




