
मिल्कीपुर अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित सेवरा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बालिका को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय खुशी अपने नाना गुरु प्रसाद के घर पाराब्रह्नांन से साइकिल लेकर ग्राम सभा कुचेरा के मजरे मदरिया जा रही थी, कि सेवरा मोड़ के पास विपरीत दिशा फैजाबाद से इनायत नगर की तरफ जा रहे पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया, टक्कर से बालिका उछलकर कई फीट दूर जा गिरी। बालिका की साइकिल पिकअप वाहन में ही फंस गई। पिकअप चालक वाहन में फंसी हुई साइकिल सहित मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल बालिका को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान ही बालिका की मौत हो गई। स्थानीय युवकों ने पिकअप का पीछा करते हुए 5 नंबर चौराहे के पास पिकअप को रोकवा लिया और चालक सहित पिकअप को पुलिस को सौंप दिया। उप निरीक्षक अभय प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन चालक साइकिल फंसी होने के कारण घबराकर पांच नंबर से कदनपुर जाने वाले मार्ग की तरफ लेकर भागने लगा। आगे जेसीबी आ जाने के कारण वह भाग नहीं सका और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्राप्त होते ही बिधिक कार्रवाई की जाएगी।




