SURYA NEWS INDIA

मिल्कीपुर में राशन कार्ड धारकों को 15 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा राशन वितरण

मिल्कीपुर अयोध्या। फ्री राशन वितरण के लिए फरवरी महीने कि अभी तक डेट नहीं आई है। राज्य सरकार द्वारा महीना पहले सरकारी राशन दुकानों पर वेइंग मशीन से निशुल्क राशन वितरण कराई जाने की घोषणा तो आनन-फानन में कर दी गई थी, लेकिन सिस्टम की हीलाहवाली के चलते फरवरी माह में न तो वेइंग मशीनों की व्यवस्था ना उनकी टेस्टिंग और ना ही राशन वितरण की तारीख हो का आदेश हो पाया है। जिसके चलते आज 14 फरवरी हो गई है और गरीबों को मिलने वाला निशुल्क राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। जिसके कारणों मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के करीब 54 हजार 762 पात्र गृहस्थी व 11 हजार 764 अंतोदय राशन कार्ड धारकों को 200 सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से राशन वितरित किया जाता है। लेकिन फरवरी माह का राशन अभी तक वितरण न होने से राशन कार्ड धारकों को राशन पाने का इंतजार बना हुआ है। सुबह-सुबह की जरूरतमंद राशन कार्ड धारक कोटेदार के घरों और दुकानों के चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं जबकि राशन उत्थान समय से हो चुका है लेकिन वितरण आदेश न आने से कोटेदार भी मजबूर बने हुए हैं। पूर्ति निरीक्षक रिशेष कुमार सिंह से जब जानकारी चाहिए गई तो उन्होंने कहा कि 15 फरवरी से 28 फरवरी तक कोटेदारों को राशन वितरण करना है पहले अयोध्या मंडल के अयोध्या जनपद में वेइंग मशीनों को लगा था। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते अब प्रथम चरण में मंडल के बाराबंकी जिले में मशीनों को लगाया जा रहा है। वेइंग मशीन के लगने से कोटेदार अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। जितना राशन कार्ड धारको को जितना किलोमीटर मिलेगा उतने का मैसेज उनके मोबाइल पर फटाफट पहुंच जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!