
उड़ीसा राज्य के पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का 17 सदस्यीय टीम अयोध्या की ग्राम पंचायत पलिया लोहानी में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय भ्रमण किया गया।टीम ने सर्वप्रथम कंपोजिट विद्यालय में ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा चंदन लगाकर,माला और राम नाम पहनाकर और विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित की गई है।जहां पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्थाएं की गई टीम के द्वारा आर.आर.सी सेंटर के संचालन को देखा गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह द्वारा पृथक्करण एवं डोर-टू-डोर कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। उक्त के पश्चात विद्यालय में निर्मित ऐरो स्पेस लैब का भी निरीक्षण टीम के सदस्यों द्वारा किया गया। जिसे एक नवाचार के रूप में सदस्यों द्वारा देखा एवं सीखा गया। ग्राम पंचायत में तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत बनाई गई नालिया एवं उन पर बने हुए सिल्ट कैचर एवं नालियों के अंत में निर्मित फिल्टर चैंबर की तकनीकी जानकारी पर भी विस्तृत चर्चा की गई। ग्राम पंचायत में बने पंचायत पार्क, ग्राम सचिवालय, ए.एन.एम सेंटर, आंगनवाड़ी आदि में स्वच्छता एवं कार्य प्रणाली का विस्तृत अवलोकन टीम के सदस्यों द्वारा किया गया।ओपन स्थलीय निरीक्षण में उक्त मुख्य रूप से शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी मनीष मिश्रा, जिला समन्वयक, पंचायत राज अधिकारी , ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, आंगनवाड़ी, आशा, रोजगार सेवक सफाई कर्मी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित हैं।




